फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: नजूल जमीन का घोटाला, दो करोड़ लेकर डीलर फरार, 20 परिवार ठगे

रामनगरी में नजूल (सरकारी) जमीन की बिक्री का बड़ा खेल सामने आया है। कथित प्रॉपर्टी डीलर ताज मोहम्मद ने करीब 20 लोगों को जमीन बेचकर लगभग दो करोड़ रुपये वसूल लिए और फरार हो गया। उसने जमीन को अपने पूर्वजों की बताकर वैध दस्तावेज होने का दावा किया। झांसे में आकर लोगों ने 10-10 लाख रुपये दिए और मकान निर्माण में भी लाखों खर्च कर दिए। निर्माण शुरू होते ही नजूल विभाग की टीम बुलडोजर लेकर मौके पर पहुंची, जिससे हड़कंप मच गया। विरोध में कई पीड़ित बुलडोजर के सामने लेट गए। प्रशासन ने फिलहाल निर्माण कार्य रुकवा दिया है। एसडीएम वित्त एवं राजस्व ने जांच के लिए 15 दिन का समय देते हुए सभी पीड़ितों से दस्तावेज मांगे हैं। मामला थाना कैंट क्षेत्र के 14 कोसी परिक्रमा मार्ग स्थित पराग डेरी के पीछे का है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें