फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: मानदेय न मिलने से फूटा अयोध्या मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस छात्रों का गुस्सा, किया प्रदर्शन

दर्शन नगर स्थित मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस के सैकड़ों छात्रों ने मानदेय न मिलने के विरोध में कॉलेज के मुख्य गेट के सामने धरना-प्रदर्शन किया गया। डॉक्टरों का कहना है कि उन्हें 22 अप्रैल 2025 से अब तक मानदेय नहीं मिला है। जबकि वे मेडिकल कॉलेज में हर दिन 18-18 घंटे की ड्यूटी कर रहे हैं। उनका कहना है कि बिना मानदेय के इस तरह काम करना मानसिक और आर्थिक रूप से बेहद कठिन हो गया है। कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ, जिससे मजबूर होकर उन्हें धरने पर बैठना पड़ा। धरने के दौरान एमबीबीएस छात्रों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की और अपनी समस्याओं का जल्द समाधान करने की मांग की। इस प्रदर्शन से मेडिकल कॉलेज के कामकाज पर भी असर पड़ा। मामले की गंभीरता को देखते हुए कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सत्यजीत वर्मा मौके पर पहुंचे और छात्रों से बातचीत की। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही वेतन भुगतान की प्रक्रिया पूरी कर दी जाएगी। प्राचार्य के आश्वासन के बाद एमबीबीएस छात्रों ने धरना समाप्त कर दिया लेकिन साथ ही चेतावनी भी दी कि यदि शीघ्र समाधान नहीं हुआ, तो वे फिर से आंदोलन करेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें