फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: मानक विहीन सड़क निर्माण पर भड़के स्थानीय लोग, डीएम से शिकायत की चेतावनी

नगर के अश्वनीपुरम वार्ड स्थित वज़ीरगंज से चेला छावनियां मोहल्ले में चल रहे सड़क और नाली निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर स्थानीय लोगों ने गंभीर सवाल उठाए हैं। आरोप है कि नगर निगम की ओर से कराए जा रहे आरसीसी सड़क निर्माण में निर्धारित मानकों का पालन नहीं किया जा रहा। शहीद भगतसिंह स्मृति ट्रस्ट के चेयरमैन सत्यभान सिंह जनवादी ने बताया कि आठ इंच मोटाई और केमिकल मिश्रण की जगह मात्र ढाई से तीन इंच मोटी ढलाई की जा रही है। एक महीने में केवल 15 मीटर सड़क बनी है, जबकि क्षेत्र की करीब एक हजार आबादी को आवागमन में परेशानी हो रही है। लोगों ने नगर निगम और ठेकेदार की मिलीभगत का आरोप लगाया। जेई अरुण सिंह और एई राजपति यादव से शिकायत के बावजूद संतोषजनक कार्रवाई न होने पर स्थानीय लोगों ने 25 मई को जिलाधिकारी से मिलकर गुणवत्ता पूर्ण निर्माण और शीघ्र कार्य पूरा कराने की मांग करने की घोषणा की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें