फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: खामनेई के निधन पर शोक जुलूस, शिया समुदाय ने दिखाई एकजुटता, कहा- ये मानवता की क्षति

Ishwar Ashish Bhartiya Updated Sun, 01 Mar 2026 11:28 PM IST

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामनेई के निधन की खबर से आहत फैजाबाद के शिया समुदाय ने स्थानीय इमामबाड़ा में गुलूते-गम का आयोजन कर शोक जुलूस निकाला। इस दौरान बड़ी संख्या में पुरुषों, महिलाओं और बच्चों ने नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित की और शांतिपूर्ण ढंग से विरोध दर्ज कराया। समुदाय ने एकजुटता का संदेश देते हुए कहा कि यदि एक खामनेई को मार दिया गया है तो हर घर से खामनेई निकलेगा। कार्यक्रम की शुरुआत अफसोस सद अफसोस के नारों के साथ हुई। लोगों ने हाथों में तख्तियां लेकर विरोध जताया और एकजुटता का संदेश दिया। नादिश और नौशाद जैसे लोगों ने इसे मानवता की क्षति बताया। महिलाओं ने भावुक होकर कहा कि शिया कौम न कभी खत्म हुई थी और न ही कभी खत्म होगी। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें यतीम कर दिया गया है, लेकिन वे अकेले नहीं हैं। युवती खुशी ने अमेरिका और इस्राइल की नीतियों का जिक्र करते हुए समुदाय के कमजोर न होने का संदेश दिया। इस दौरान अमेरिका और इस्राइल के खिलाफ नारे भी लगाए गए। आठ वर्षीय अलेला ने भी अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। अंत में शांति, सौहार्द और आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की गई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें