फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: खेलकूद से अनुशासन, सहयोग और टीम भावना का होता है विकास : चंपत राय

डॉ. भीमराव अंबेडकर क्रीड़ा संकुल में आयोजित दो दिवसीय विधायक खेल प्रतियोगिता का समापन रविवार को भव्य समारोह के साथ हुआ। समापन समारोह के मुख्य अतिथि श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय रहे। उन्होंने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र, मेडल और कप प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर चंपत राय ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेलकूद से अनुशासन, सहयोग और टीम भावना का विकास होता है। जब हम मिल-जुलकर काम करते हैं, तभी वास्तविक सफलता मिलती है। खेल प्रतियोगिताएं हार-जीत के साथ आत्ममंथन और आगे बेहतर करने की प्रेरणा भी देती हैं। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर से ही स्वस्थ मन का निर्माण होता है, जिससे पढ़ाई और जीवन में संतुलन बना रहता है। प्रतियोगिता में वॉलीबॉल, कबड्डी, शॉटपुट और दौड़ सहित विभिन्न खेलों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को ट्रैकसूट देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें