फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: कस्तूरबा की पूर्व छात्रा आँचल वर्मा ने अच्छे अंक लाकर किया नाम रोशन, डॉक्टर बनकर करेगी गरीबों की सेवा

कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, तारुन परिवार ने अपनी पूर्व मेधावी छात्रा को सम्मानित कर मिसाल पेश की है। अंकारी निवासी आँचल वर्मा ने हाई स्कूल परीक्षा में विशुन बाबा इंटर कॉलेज से 86,33 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया है। इस उपलब्धि पर विद्यालय परिसर में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। वार्डन संध्या वर्मा ने आँचल और उनके पिता श्री चंद्र वर्मा को बुलाकर स्मृति चिह्न व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। समारोह में सहायक विकास अधिकारी (ग्राम विकास) सुरेश कुमार ने कहा, "बेटियां किसी भी क्षेत्र में कमतर नहीं हैं। मौका मिलने पर वे ऊंचा मुकाम हासिल करती हैं।" एडीओ कॉपरेटिव अमित सिंह ने कहा, "कम संसाधन में भी मेहनत से ऊंचा मुकाम हासिल किया जा सकता है, आँचल इसका उदाहरण है। "सम्मान पाकर आँचल ने कहा, "आगे चलकर डॉक्टर बनना और गरीबों की सेवा करना मेरा लक्ष्य है। कस्तूरबा विद्यालय की शिक्षिकाओं की मेहनत से ही मैं यहाँ तक पहुंची हूँ। "वार्डन संध्या वर्मा ने बताया कि आँचल शुरू से ही मेधावी और अनुशासित छात्रा रही है। पिता चंद्र वर्मा ने कहा कि बेटी की उपलब्धि पर परिवार को गर्व है।इस अवसर पर शिक्षिका दीपशिखा तिवारी, आकृति पटेल, संजोती मौर्य, सुनीता सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें