फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: कन्नड़ फिल्म अभिनेत्री ने रामजन्मभूमि में किया रामलीला का मंचन

कन्नड़ फिल्म अभिनेत्री गीता सहित 90 कलाकारों की टीम ने राम जन्मभूमि परिसर में रविवार को रामलीला का अद्भुत मंचन कर सभी को आह्लादित कर दिया। अभिनेत्री व उनकी टीम ने सशक्त संवाद, नृत्य व अभिनय से ऐसी प्रस्तुति दी कि रामकथा जीवंत होती नजर आई। वीरा मदकारी नायक सांस्कृतिक कला क्लब (एल) बंगलूरू के कलाकारों ने सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक रामलीला का भव्य मंचन किया। इस दौरान रामकथा की चौपाई व जयघोष गूंजते रहे, श्रद्धालु भी आकर्षित होते रहे। संचालन अयोध्या निवासी संध्या ने किया कार्यक्रम के प्रभारी शैलेंद्र शुक्ल ने बताया कि दल का राम मंदिर ट्रस्ट की ओर से सम्मान किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें