कलेक्ट्रेट सभागार में गुरुवार को स्वगणना शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें करीब 200 से अधिक कर्मचारियों और अधिकारियों ने भाग लेकर अपनी स्वगणना की। शिविर में अधिकारियों को ऑनलाइन माध्यम से जनगणना से जुड़ी जानकारी भरने की प्रक्रिया समझाई गई। कर्मचारियों को बताया गया कि मोबाइल फोन के जरिए स्वयं की एचएलओ पोर्टल या ऐप पर लॉगिन कर 33 निर्धारित बिंदुओं की जानकारी आसानी से दर्ज की जा सकती है। इस दौरान परिवार के मुखिया का नाम, सदस्यों की संख्या, पता समेत अन्य आवश्यक विवरण भरने का प्रशिक्षण भी दिया गया। एडीएम प्रशासन अमित भट्ट ने लोगों से स्वयं स्वगणना कर जागरूकता बढ़ाने की अपील की।