फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: जनसुनवाई संभव में आठ शिकायतों का मौके पर निस्तारण, महापौर ने मच्छरजनित बीमारियों की रोकथाम पर दिया जोर

अयोध्या नगर निगम में आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में नागरिकों की 16 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से आठ का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों के शीघ्र समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। जनसुनवाई की अध्यक्षता करते हुए महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने कहा कि वर्षाकाल को देखते हुए नगर में जलभराव वाले स्थानों पर प्राथमिकता के आधार पर एंटी-लार्वा दवा का छिड़काव कराया जाए, ताकि मच्छरजनित बीमारियों का प्रकोप न बढ़े और नगरवासियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार ने अधिकारियों को लंबित शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। जनसुनवाई में सड़क निर्माण, नाली निर्माण, जलभराव, पेयजल आपूर्ति, सीवर लाइन की खुदाई तथा अन्य नागरिक सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं पर सुनवाई की गई। इस अवसर पर अपर नगर आयुक्त भारत भार्गव, सुमित कुमार सहित नगर निगम के विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें