फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: जीएसटी में कटौती से व्यापार को नई गति मिली, आम उपभोक्ताओं को पहुंची राहत : सूर्य प्रताप शाही

भारतीय जनता पार्टी महानगर इकाई की ओर से सर्किट हाउस सभागार में “घटी जीएसटी मिला उपहार, धन्यवाद मोदी सरकार” अभियान के तहत आत्मनिर्भर भारत संकल्प विधानसभा सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन के मुख्य अतिथि प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कार्यक्रम में शिरकत की। आयोजन का नेतृत्व अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्त ने किया। कार्यक्रम में भाजपा महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, पार्टी पदाधिकारी, व्यापारी और कारोबारी शामिल हुए। सम्मेलन में केंद्र सरकार की जनहितकारी नीतियों और घटे हुए जीएसटी दरों से जनता को मिले लाभ पर चर्चा हुई। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि जीएसटी में कटौती से व्यापार को नई गति मिली है और आम उपभोक्ताओं को राहत पहुंची है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने देश के आर्थिक ढांचे को मजबूत करने के लिए अनेक ऐतिहासिक फैसले लिए हैं। कार्यक्रम के अंत में पूरे जोश और उत्साह के साथ घटी जीएसटी मिला उपहार, धन्यवाद मोदी सरकार के नारे गूंजे। अयोध्या में यह आयोजन व्यापारिक समुदाय में नए आत्मविश्वास और सकारात्मक ऊर्जा का संदेश लेकर आया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें