फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: होमगार्ड जवानों को ईपीएफ और आयुष्मान योजना से जोड़ने का प्रयास होगा: डीजी

होमगार्ड विभाग के महानिदेशक डीके ठाकुर ने कहा कि होमगार्ड जवानों की लंबे समय से लंबित मांगों को शासन स्तर पर उठाया जाएगा। बृहस्पतिवार को अयोध्या के सर्किट हाउस में आयोजित मंडलीय होमगार्ड सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे डीजी ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि बैठक में विभागीय समस्याओं, आवश्यकताओं और कार्य प्रदर्शन पर विस्तार से चर्चा की गई। सम्मेलन में अयोध्या, बाराबंकी, अमेठी, सुल्तानपुर और अंबेडकर नगर के होमगार्ड अधिकारी एवं जवान शामिल हुए। डीके ठाकुर ने बताया कि विभाग की प्रमुख मांगों में सेवानिवृत्ति के बाद जवानों के लिए ईपीएफ की व्यवस्था तथा उन्हें आयुष्मान भारत योजना से जोड़ना शामिल है। उन्होंने कहा कि इन प्रस्तावों को मुख्यमंत्री के समक्ष रखकर स्वीकृति दिलाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने थानों पर होमगार्ड जवानों के ठहरने की व्यवस्था को भी महत्वपूर्ण मुद्दा बताया। कई थानों में पर्याप्त सुविधाएं नहीं हैं, जिसके समाधान के लिए शासन स्तर पर पहल की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें