मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। चाकूबाजी की वारदात में एक ही परिवार के चार लोग घायल हो गए हैं, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। मामला थाना राम जन्मभूमि थाना क्षेत्र के बरवारी टोला मोहल्ले का है। जानकारी के मुताबिक, मामूली कहासुनी के बाद शाहजहांपुर निवासी एक युवक ने चाकू से हमला कर दिया। अचानक हुए इस हमले से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना में एक ही परिवार के चार लोग घायल हुए हैं। गंभीर रूप से घायल अंकित और पिंकी देवी के पेट में चाकू के गहरे घाव बताए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत श्री राम अस्पताल पहुंचाया गया।डॉक्टरों के अनुसार, दो घायलों की हालत चिंताजनक होने के चलते उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। मौके पर मौजूद श्री राम हॉस्पिटल के इमरजेंसी चिकित्सक गंभीर रूप से घायल दोनों मरीजों को दशरथ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। वहीं, दो अन्य घायलों का इलाज श्री राम अस्पताल में ही चल रहा है। अस्पताल के चिकित्सकों के मुताबिक, चारों घायल गंभीर अवस्था में अस्पताल लाए गए थे। दो लोगों के पेट में किसी नुकीली वस्तु से गहरे घाव पाए गए हैं और उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।