फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: ब्लॉक के राष्ट्रीय विज्ञान आविष्कार योजना में चयनित 100 बच्चों ने कृषि विश्वाविद्यालय का किया भ्रमण

राष्ट्रीय विज्ञान अविष्कार प्रतियोगिता परीक्षा में ब्लॉक के चयनित 100 बच्चों ने खंड शिक्षा अधिकारी यशवंत कुमार के मार्गदर्शन में नरेंद्र देव क़ृषि विश्वविद्यालय की कृषि इकाई, नेहरू पुस्तकालय, उन्नत बीज शोधन इकाई का भ्रमण कर उन्नत बीज और तकनीक के बारे में जाना। बीआरसी से मंगलवार सुबह शिक्षक संघ के जिला मंत्री प्रेम कुमार वर्मा, एडीओ ग्राम्य विकास सुरेश कुमार व एडीओ अमित कुमार सिंह, ने बस को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। विश्वविद्यालय में कीट विज्ञान विभाग के डॉ कमल रवि शर्मा ने कृषि महाविद्यालय की विभिन्न विभागों के बारे में जानकारी दी। रिसर्च छात्र शुभम वर्मा ने मशरूम की विभिन्न प्रजातियां और उनके उत्पादन के बारे में छात्रों को जानकारी दिया। छात्रों ने विश्वविद्यालय के नेहरू पुस्तकालय का भी भ्रमण किया। मत्स्य बीज उत्पादन केंद्र में मछली की उत्पादन और उनकी प्रजातियों के बारे में जानकारी ग्रहण किया।। बच्चों ने शाक भाजी कृषि शोध केंद्र का भ्रमण कर जानकारी किया। इस दौरान विद्यार्थियों शिखा, राधा, रवि, रिदा,आरती ईशा गुप्ता,अभिनेष काजल यादव ने इर्रिगेशन की नई तकनीकों के बारे जाना। कलम की तकनीके समझी, बच्चों ने पुस्तकालय में कई हिंदी, कवियों की पुस्तकें देखी ।भ्रमण कार्यक्रम में शिक्षक संदीप कुमार, डा संतोष वर्मा, अनिल कुमार श्रीवास्तव, रामसुभावन यादव,विभा साव,अनीता वर्मा,सरिता मौर्या एवं ब्लॉक लेखाकार राजेश यादव ने मार्गदर्शन किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें