फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: बुजुर्ग महिलाओं को निशाना बनाकर लूट और टप्पेबाजी करने वाले अंतर्जनपदीय गिरोह का पर्दाफाश

बुजुर्ग महिलाओं को निशाना बनाकर लूट और टप्पेबाजी करने वाले अंतर्जनपदीय गिरोह का पर्दाफाश। ग्रामीण एसपी बलवंत चौधरी ने कार्रवाई की जानकारी दी। कोतवाली रूदौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने “अभियान त्रिनेत्र” के तहत लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से घटनाओं का खुलासा किया। 19 जनवरी 2026 को बाबा बाजार क्षेत्र में 85 वर्षीय महिला से नाक का बूंदा छीना गया। 31 जनवरी 2026 को थाना कोठी, जनपद बाराबंकी में 75 वर्षीय महिला से पर्स व मटर माला ठगी गई। 14 फरवरी 2026 को रूदौली क्षेत्र में 75 वर्षीय महिला से नाक का बूंदा छीना गया। गिरफ्तार आरोपियों के पास से लूटे गए सामान की शत-प्रतिशत बरामदगी। बरामद सामान में दो नाक के बूंदे, मटर माला, पर्स, आधार कार्ड की छाया प्रति और मोटरसाइकिल शामिल। दोनों अभियुक्तों को न्यायालय भेजकर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें