फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : भदरसा कांड: मोईद खान की रिहाई के बाद सियासत तेज, मंत्री संजय निषाद परिजनों से मिले, बोले- आरोपी को दोबारा जेल भेजेंगे

भदरसा के चर्चित सामूहिक दुष्कर्म प्रकरण में अदालत से बरी होकर जेल से रिहा हुए मोईद खान के मामले में सियासत तेज हो गई है। प्रदेश के मत्स्य मंत्री संजय निषाद ने आज पीड़िता की मां से मुलाकात कर न्याय का भरोसा दिलाया। सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान संजय निषाद ने कहा कि निचली अदालत से मोईद खान को राहत जरूर मिली है, लेकिन पीड़िता हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटा रही है। उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट में पूरी मजबूती से पैरवी की जाएगी और प्रयास होगा कि आरोपी को दोबारा जेल भेजा जाए। संजय निषाद ने बताया कि इस मामले में मोईद खान के नौकर राजू खान को 20 साल की सजा सुनाई जा चुकी है, जिससे यह साबित होता है कि मामला गंभीर है और न्याय की लड़ाई अभी बाकी है। उन्होंने समाजवादी पार्टी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि अखिलेश यादव द्वारा मोईद खान से बातचीत किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। आरोप है कि जेल से रिहाई के बाद सपा के पूर्व मंत्री पवन पांडे भदरसा स्थित मोईद खान के आवास पहुंचे और मोबाइल पर अखिलेश यादव से उनकी बात कराई। संजय निषाद ने कहा कि पीड़िता निषाद समुदाय से है, इसलिए समाज को न्याय की इस लड़ाई में उसके साथ खड़ा होना चाहिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें