फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: बीएड प्रवेश परीक्षा : अभ्यर्थी बोले... अच्छा आया पेपर, बहुत मेहनत की, इस बार सफल होने की उम्मीद

अयोध्या जिले में दो पालियों में बीएड प्रवेश परीक्षा हुई। अयोध्या में 25 केंद्रों पर 11,699 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। यह बीएड प्रवेश परीक्षा बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी की ओर से आयोजित की जा रही है। पपहली पाली की परीक्षा हो चुकी है। दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर दो बजे से शुरू हो गई है। यह शाम पांच बजे संपन्न होगी। परीक्षा को सकुशल संपन्न करने के लिए 50 पर्यवेक्षकों की तैनाती की गई है। इसके अतिरिक्त 25 स्टेटिक मजिस्ट्रेट और 13 केंद्र प्रतिनिधि तैनात किए गए हैं। सीसीटीवी कैमरे की निगरानी व पुलिस प्रशासन के सहयोग से पारदर्शी और शांतिपूर्ण बीएड प्रवेश परीक्षा संपन्न करने का दावा किया गया है। पहली पाली की परीक्षा देकर केंद्र से बाहर निकले परीक्षार्थियों ने बताया कि पेपर अच्छे आए थे। उन्होंने बहुत मेहनत की है। उम्मीद है इस बार वे सफल होंगे। आईए जानते हैं, क्या कहते हैं परीक्षार्थी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें