फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: Ayodhya: योगी सरकार ने अयोध्या को दी 351 करोड़ रुपये के सीवरेज योजना की सौगात, और भी कई विकास कार्य होंगे

रामनगरी को योगी सरकार की एक और सौगात मिली है। अयोध्या नगर निगम को 351 करोड़ रुपये के सीवरेज योजना की सौगात मिली है। सरदार वल्लभ भाई पटेल व अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में प्रवेश द्वार का निर्माण किया जाएगा। अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्त ने सर्किट हाउस में प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ की सरकार में भयमुक्त परिवेश के कारण आज उत्तर प्रदेश निवेशकों की पसंद बन गया है। उन्होंने कहा कि भगवान राम की जन्मभूमि अयोध्या आज विकास के नए युग में प्रवेश कर चुकी है। विकास की रश्मि प्रकाशित रामनगरी ने वैश्विक पयर्टन मानचित्र में अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि अमृत-2 के तहत 351.4 करोड़ की लागत से नगर निगम की सीवरेज योजना पार्ट-2 के तहत 27 हजार घरों को जोड़ा जाएगा। इस परियोजना की लागत 351 करोड़ रुपये है। इसमें चार पम्पिंग स्टेशन बनाए जाएंगे। इसमें टेंडर की प्रक्रिया चल रही है। इसके साथ अयोध्या- अम्बेडकरनगर मार्ग पर बाकरगंज बाजार में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल स्मृति द्वार व अयोध्या-गोंडा मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास अटल बिहारी वाजपेयी द्वार का निर्माण कराया जाएगा। लौह पुरुष सरकार वल्लभभाई पटेल स्मृति द्वार की लागत 16.57 लाख रुपये आएगी। इसके तहत 9.42 लाख रुपये की प्रथम किश्त अवमुक्त की जा चुकी है। अटल बिहारी वाजपेयी द्वार की लागत 17.17 लाख आएगी। इसकी प्रथम किश्त के रुप में 10.302 लाख की धनराशि अवमुक्त कर दी गई है। अयोध्या धाम में फटिक शिला पार्किंग का निर्माण व पयर्टकीय सुविधाओं के विकास का कार्य, रामपथ व धर्मपथ पर मिस्टिंग फैन का कार्य, राम की पैड़ी पर आरती घर व पयर्टन विकास का कार्य, लता चौक के दाहिने तरफ राम की पैड़ी कैनाल रोड़ पर धर्मपथ के समानान्तर राष्ट्र की संस्कृति को प्रदर्शित करने वाली थीम वाल का सुंदरीकरण प्रस्तावित है। इसके साथ नगर निगम क्षेत्र में 17 सड़कों का निर्माण प्रस्तावित है। रीडगंज चौराहे से गुलाबबाड़ी तक मार्ग का चौड़ीकरण 9.50 करोड़, लगभग 33 करोड की लागत से रामपथ से गद्दोपुर होते हुए रायबरेली रोड तक चौड़ीकरण, 40 करोड की लागत से देवकाली से जेल रोड का चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण, लगभग 113 करोड की लागत से नियावां चौराहे से पाटेश्वरी देवी मंदिर होते हुए रामपथ तक फोरलेन का निर्माण कार्य प्रस्तावित है। उन्होंने बताया कि रामकथा पार्क में नवीन पर्यटक आवास गृह का निर्माण कार्य, गुलाबबाड़ी पार्क का सुंदरीकरण, गुप्तारघाट में यात्रियों की सुविधा के लिए बेंच व प्रकाश व्यवस्था, राजघाट के निकट एम्पिथिएटर और फूड कोर्ट का निर्माण किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें