फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: Ayodhya: सावन का पवित्र महीना शुरू, राम की नगरी में हर हर महादेव की गूंज

सावन का शुक्रवार को पहला दिन है। इस दौरान रामनगरी में हर हर महादेव के जयकारे लगे। सावन के पहले दिन प्रसिद्ध नागेश्वर नाथ मंदिर में भोर से ही जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। दूरदराज के श्रद्धालु अयोध्या पहुंच रहे हैं। सरयू स्नान के बाद नागेश्वर नाथ में जलाभिषेक कर रहे हैं। रामलला और हनुमंत लला के दरबार में मत्था टेकने के बाद अन्य मंदिरों में भी श्रद्धालु दर्शन पूजन कर रहे हैं। कांवड़ यात्रा को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। अयोध्या पहुंचे श्रद्धालु आस्था से सरोबार दिखे। श्रद्धालुओं ने कहा रामलला और हनुमंत लला के दर्शन के साथ सावन के पहले दिन नागेश्वर नाथ में जलाभिषेक कर अपनी आस्था निवेदित की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें