फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: Ayodhya: राम मंदिर की भव्यता को निहारते रह गए एलन मस्क के पिता एरोल और बहन अलेक्जेंड्रा, किए दर्शन

विश्व के सबसे बड़े रईसों में शामिल अमेरिकी अरबपति, टेस्ला और एक्स के सीईओ एलन मस्क के पिता एरोल मस्क और उनकी बहन अलेक्जेंड्रा राम मंदिर की भव्यता को निहारते रह गए। एलन मस्क के पिता और बहन बुधवार दोपहर अयोध्या पहुंचे। अयोध्या एयरपोर्ट से सड़क मार्ग से वाहनों के काफिले के साथ सीधे राम मंदिर के लिए रवाना हुए। राम मंदिर पहुंचकर रामलला के दर्शन किए। इस दौरान मंदिर की भव्यता को करीब से निहारा और काफी तारीफ की। राम मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने एरोल और उनकी बेटी का स्वागत किया उन्हें प्रसाद भी प्रदान किया। रामजन्मभूमि में एरोल मस्क सनातन धर्म के विराट स्वरूप से प्रभावित दिखे। राम मंदिर के बाद एरोल मस्क और उनकी बेटी हनुमानगढ़ी पहुंचे। यहां हनुमंतलला का दर्शन किया। हनुमानगढ़ी के महंत से भी मुलाकात की। इस दौरान हनुमानगढ़ी के पुजारी हेमंत दास ने दोनों विदेशी मेहमानों को दर्शन पूजन कराया। राज्य अतिथि का दर्जा मिलने के चलते एरोल मस्क के साथ जिला प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें