फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: Ayodhya: झमाझम बारिश से उमस से मिली राहत, आगे भी रुक-रुक कर होने की संभावना

रामनगरी में बृहस्पतिवार की सुबह मौसम ने अचानक करवट ली। सुबह करीब 10:15 बजे शुरू हुई हल्की बारिश देखते ही देखते तेज हो गई और लगभग 10:40 बजे तक झमाझम वर्षा होती रही। तेज बारिश से शहर की सड़कें पानी से तर हो गईं और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। बारिश के दौरान दोपहिया वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को सुरक्षित स्थानों पर रुकना पड़ा। वहीं कुछ लोग भीगते हुए गंतव्य की ओर रवाना हुए। बाजारों में भी कुछ देर के लिए चहल-पहल कम हो गई। इस दौरान लोगों ने राहत महसूस की। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार मानसूनी गतिविधियां सक्रिय रहने से आगामी दिनों में भी रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना बनी हुई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें