फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: Ayodhya: चंद्र ग्रहण के चलते राम मंदिर और हनुमानगढ़ी के कपाट बंद

चंद्र ग्रहण के चलते श्रीरामजन्मभूमि में विराजमान रामलला के मंदिर के साथ हनुमानगढ़ी, कनक भवन और अन्य सभी मठ मंदिरों के कपाट रामभक्तों के लिए बंद कर दिए गए हैं। चंद्र ग्रहण रविवार रात 9:57 बजे लगेगा और ग्रहण काल रात 1:27 बजे समाप्त होगा। ऐसे में चंद्र ग्रहण के चलते ठीक नौ घंटे पहले सूतक लग गया और दोपहर 12:30 बजे के बाद राम जन्मभूमि के साथ हनुमानगांधी और अयोध्या के सभी मंदिरों के पट श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिए हैं। अब चंद्र ग्रहण समाप्त होने के बाद सोमवार सुबह मंदिरों को सरयू जल से धोया जाएगा। भगवान के विग्रह को सरयू जल से स्नान कराया जाएगा। सुबह की मंगला और श्रृंगार आरती के बाद रामभक्तों के लिए राम जन्मभूमि और हनुमानगढ़ी समेत सभी मंदिरों के पट खोल दिए जाएंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें