फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video : अयोध्या...धूमधाम से मना ईसा मसीह का जन्मोत्सव

रामनगरी अयोध्या में ईसा मसीह का जन्मोत्सव क्रिसमस पूरे श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। घने कोहरे और कड़ाके की ठंड के बावजूद सेंट मैरी चर्च में सुबह से ही श्रद्धालुओं का आना-जाना शुरू हो गया। ईसाई समुदाय के लोगों के साथ-साथ अन्य धर्मों के श्रद्धालु भी चर्च पहुंचे और कैंडल जलाकर प्रभु यीशु मसीह के जन्म की खुशी मनाई। चर्च में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया, जहां विश्व शांति, आपसी भाईचारे और जनकल्याण की कामना की गई। प्रार्थना के दौरान प्रभु यीशु के प्रेम, करुणा और सेवा के संदेश को याद किया गया। चर्च परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था, जिससे पूरे वातावरण में आध्यात्मिकता और उल्लास का अनुभव हो रहा था। क्रिसमस के अवसर पर बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। सेंट मैरी चर्च पहुंचे बच्चों ने सजे हुए चर्च और क्रिसमस ट्री के साथ सेल्फी ली और इस खास दिन को यादगार बनाया। आयोजन के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन भी सतर्क नजर आया। क्रिसमस का यह पर्व अयोध्या में आपसी सौहार्द और धार्मिक एकता का प्रतीक बनकर सामने आया, जहां सभी समुदायों के लोगों ने एकजुट होकर प्रेम और शांति का संदेश दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें