फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video : अयोध्या...सड़क चौड़ीकरण की जद में आ रहे ईदगाह और मस्जिद को हटाने के लिए धरना दूसरे दिन भी जारी

ईदगाह और मस्जिद को हटाने को लेकर सोहावल तहसील परिसर में संतों, विहिप और बजरंग दल का धरना दूसरे दिन शनिवार को भी जारी है। रौनाही-ड्योढ़ी संपर्क मार्ग के चौड़ीकरण की जद में आ रहे बभनियावां चौराहा के पास ईदगाह और मस्जिद को हटाने की मांग की जा रही है। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के साथ साधु-संत सोहावल तहसील में धरना देकर मस्जिद को हटाने की मांग कर हैं। संतों और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का कहना है कि जब अयोध्या में रामपथ का निर्माण हो रहा था, तो रामपथ की जद में आने वाले मंदिरों को भी हटाया गया था। ऐसे में अब रौनाही-ड्योढ़ी संपर्क मार्ग के चौड़ीकरण की जद में ईदगाह और मस्जिद आ रही है तो उसको भी हटाया जाना चाहिए। संतों का मानना है कि मस्जिद का जितना भाग सड़क के चौड़ीकरण में आ रहा है, उसको हटा देना चाहिए लेकिन सोहावल तहसील और पीडब्ल्यूडी मस्जिद पर हाथ नहीं डाल रहे हैं। संतों का कहना है कि जब तक मस्जिद का भाग हटाया नहीं जाता, तब तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। वहीं, एसडीएम सोहावल सविता राजपूत ने बताया कि मस्जिद की पैमाइश कराने के लिए राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है। रिपोर्ट आते ही पीडब्ल्यूडी को भेज दी जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें