फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video : अयोध्या से इंडिगो की एक फ्लाइट कैंसिल, बाकी उड़ान नॉर्मल

महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर बुधवार को सभी उड़ानों का संचालन सामान्य रूप से हुआ। कुल 11 निर्धारित उड़ानों में से सिर्फ एक इंडिगो की फ्लाइट रद्द रही, जिसकी जानकारी यात्रियों को समय रहते दे दी गई थी, ताकि कोई असुविधा न हो। एयरपोर्ट अथॉरिटी का कहना है कि अब एयरपोर्ट के सभी ऑपरेशन पूरी तरह सुचारू हो चुके हैं और सभी सेवाओं पर निरंतर निगरानी रखी जा रही है। एयरपोर्ट डायरेक्टर धीरेंद्र सिंह ने मीडिया को वीसी रूम में आमंत्रित कर एयरपोर्ट संचालन की विस्तृत जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि यात्रियों की सुविधाओं, सुरक्षा मानकों और सेवा गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए काम किया जा रहा है। डायरेक्टर ने कहा कि एयरपोर्ट पर यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए सेवाओं का विस्तार और मॉनिटरिंग भी बढ़ा दी गई है। यात्रियों से लिए गए फीडबैक में अधिकांश यात्री एयरपोर्ट की व्यवस्थाओं से संतुष्ट दिखे। विशेष रूप से भोजन व्यवस्था की सराहना की गई, जिसमें यात्रियों को समयानुसार स्वच्छ और पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। एयरपोर्ट प्रशासन ने भरोसा दिलाया कि आगे भी यात्रियों को निर्बाध, सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा अनुभव दिलाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाते रहेंगे, ताकि अयोध्या एयरपोर्ट देश के बेहतरीन एयरपोर्ट्स में अपनी पहचान मजबूत कर सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें