फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: अयोध्या में ट्रस्टी महंत दिनेन्द्र दास ने यात्री सुविधाओं का लिया जायजा

Akash Dwivedi Updated Mon, 13 Jul 2026 12:43 PM IST

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के ट्रस्टी महंत दिनेन्द्र दास सोमवार सुबह रामलला की मंगला आरती में शामिल हुए। आरती के बाद उन्होंने रामजन्मभूमि परिसर स्थित अन्य मंदिरों में भी दर्शन-पूजन किया। इसके बाद महंत दिनेन्द्र दास दान काउंटर पहुंचे, जहां उन्होंने श्रद्धालुओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने रिसेप्शन प्रभारी रिटायर्ड कैप्टन ओमप्रकाश शर्मा तथा भारतीय वायुसेना से सेवानिवृत्त व्हीलचेयर प्रभारी डी.पी. सिंह से यात्री सुविधाओं, व्हीलचेयर सेवा, रिसेप्शन व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधा से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान महंत दिनेन्द्र दास ने व्यवस्थाओं को और अधिक सुचारु एवं श्रद्धालु-हितैषी बनाने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि रामलला के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना ट्रस्ट की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें