फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: अयोध्या में टी 20 की तर्ज पर होगी अयोध्या प्रीमियर लीग, यूपी की आठ नदियों के नाम पर बनेंगी टीमें

ishwar ashish Updated Wed, 30 Jul 2025 05:33 PM IST

श्री राम की पावन नगरी अयोध्या धाम में पहली बार उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की देखरेख में जिला क्रिकेट संघ अक्तूबर में टी 20 की तर्ज पर अयोध्या प्रीमियर लीग का आयोजन करने जा रहा है। इस प्रतियोगिता में आठ टीमें प्रतिभाग करेंगी। यह सभी टीमें उत्तर प्रदेश की आठ नदियों के नाम पर होंगी। यह हमारी संस्कृति और प्राकृतिक विरासत का प्रतीक होंगी। यह जानकारी अयोध्या के महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी व जिला क्रिकेट संघ के सचिव मोहम्मद उमेर अहमद ने दी। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में शामिल होने वाली सभी टीमों का चयन उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के अनुभवी चयनकर्ताओं की ओर से ट्रायल के माध्यम से किया जाएगा। एक टीम में 16 सदस्य का चयन होगा, जिसमें 11 खिलाड़ी अयोध्या मंडल के और पांच खिलाड़ी अतिथि प्लेयर होंगे, जो कि उत्तर प्रदेश के किसी भी जिले की हो सकते हैं। इस आयोजन से अयोध्या मंडल में क्रिकेट को बढ़ावा मिलेगा। खिलाड़ियों को प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। प्रतियोगिता में कुल 29 मैच खेले जाएंगे, जो की कलर ड्रेस में सफेद बॉल से खेले जाएंगे। प्रतियोगिता में सभी ऑफिशियल उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से उपलब्ध कराए जाएंगे। अयोध्या प्रीमियर लीग के ब्रांड एंबेसडर पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी ज्ञानेंद्र पांडेय होंगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें