फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: अयोध्या में राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण की सीबीआई जांच की मांग

Akash Dwivedi Updated Fri, 12 Jun 2026 02:58 PM IST

समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष पारसनाथ यादव ने राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण की सीबीआई जांच कराए जाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यह मामला करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ा हुआ है, इसलिए इसकी जांच सर्वोच्च न्यायालय की निगरानी में निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से होनी चाहिए। यादव ने आरोप लगाया कि मंदिर के चढ़ावे में चोरी की घटना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है और इससे श्रद्धालुओं की भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने दोषी पाए जाने वाले व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। पारसनाथ यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी सभी धर्मों और जातियों का सम्मान करती है तथा गंगा-जमुनी तहजीब देश की पहचान है। उन्होंने कहा कि ईद, होली और दीपावली जैसे पर्व सामाजिक सौहार्द और भाईचारे के प्रतीक हैं। उन्होंने सपा प्रमुख अखिलेश यादव द्वारा भी मामले की जांच की मांग किए जाने का उल्लेख किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें