फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video : अयोध्या में पंच कोस परिक्रमा का शुभारंभ, लगे जय श्रीराम के नारे

अयोध्या में पंच कोस परिक्रमा का शुभारंभ मंगलवार तड़के 4:02 बजे शंख और घंटियों की ध्वनि के बीच हुआ। शुभ मुहूर्त के साथ ही लाखों श्रद्धालु परिक्रमा पथ पर उमड़े और आस्था के साथ रामलला सहित रामनगरी की परिक्रमा शुरू की। लगभग 15 किलोमीटर लंबे मार्ग पर श्रद्धालुओं के कदम निरंतर आगे बढ़ते रहे। माना जाता है कि यह परिक्रमा राम मंदिर की शास्त्रसम्मत सीमा की परिक्रमा है, जिसमें करीब 10 हजार मठ-मंदिरों के संत-श्रद्धालु भी शामिल हैं। परिक्रमा दो नवंबर की रात 2:57 बजे पूरी होगी। इस दौरान सुरक्षा और व्यवस्थाओं के लिए जिला प्रशासन, पुलिस बल पूरी तरह मुस्तैद हैं। सीसीटीवी और ड्रोन कैमरों से लगातार निगरानी की जा रही है। पेयजल, प्राथमिक चिकित्सा, मार्ग व्यवस्था और साफ-सफाई पर भी विशेष ध्यान दिया गया है। श्रद्धालुओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रशासन का धन्यवाद करते हुए कहा कि व्यवस्थाएं सुगम हैं और कहीं भी असुविधा नहीं हो रही है। अधिकारी और सुरक्षा कर्मी पूरे मार्ग पर लगातार निगरानी कर रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें