फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: अयोध्या में नवरात्र पर आदि योगी शिव की भव्य झांकी होगी आकर्षण का केंद्र

रामनगरी इस बार नवरात्र में विशेष आध्यात्मिक दृश्य का साक्षी बनने जा रही है। फतेहगंज स्थित राम जानकी मंदिर में नवरात्र के अवसर पर आदि योगी शिव की भव्य झांकी तैयार की जा रही है। यह झांकी तमिलनाडु के कोयंबटूर में सद्गुरु की ओर से स्थापित आदि योगी शिव की प्रतिमा की तर्ज पर बनाई जा रही है। मंदिर समिति के अनुसार इस झांकी को बनाने में लगभग दो महीने का समय लग रहा है। 22 सितंबर से नवरात्र के पूरे नौ दिनों तक इसे श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोला जाएगा। झांकी में शिव के प्रथम योगी स्वरूप को प्रस्तुत किया जाएगा, जो योग और आंतरिक कल्याण का संदेश देता है।दक्षिण भारत की सिद्ध परंपरा में गोरखनाथ को भी उन 18 सिद्धों में गिना जाता है, जिन्होंने शिव से शिक्षा प्राप्त कर योग के मार्ग को अपनाया। इसी परंपरा को ध्यान में रखते हुए झांकी का निर्माण किया जा रहा है। कोयंबटूर में स्थापित 112 फीट ऊंची आदि योगी प्रतिमा विश्व भर में प्रसिद्ध है। उसी तर्ज पर अयोध्या के राम जानकी मंदिर में यह झांकी भक्तों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगी। नवरात्र के दौरान भक्तों को भक्ति, योग और आध्यात्मिक साधना का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें