फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: अयोध्या में नगर निगम ने शुरू किया डेंगू जागरुकता अभियान, 101 गणेश पूजा पंडालों में बांटे जाएंगे दो लाख पंफलेट

बरसात का मौसम अब समाप्ति की ओर है लेकिन डेंगू का खतरा अभी भी बना हुआ है। इसी को ध्यान में रखते हुए अयोध्या नगर निगम ने डेंगू जागरूकता अभियान की शुरुआत की है। नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार ने बताया कि शहर में लगे 101 गणेश प्रतिमा पंडालों पर पंफलेट बांटे जाएंगे ताकि लोग डेंगू से बचाव के उपायों को समझ सकें। नगर निगम ने इसके लिए दो लाख पंफलेट छपवाए हैं। इनमें विस्तार से लिखा गया है कि डेंगू को लेकर क्या करना चाहिए और किन बातों से बचना जरूरी है। खासतौर पर इस बात पर जोर दिया गया है कि बरसात के बाद बने गड्ढों में जमा पानी डेंगू के मच्छरों का मुख्य कारण हैं, इसलिए घर और आसपास सफाई रखें, पानी जमा न होने दें और मच्छरदानी का प्रयोग करें। इस अभियान में बच्चों की भागीदारी भी सुनिश्चित की गई है। सभी स्कूलों में प्रार्थना सभा के दौरान छात्रों को पंफ़लेट बांटे जाएंगे ताकि वे अपने परिवार और समाज को भी जागरूक कर सकें। गणेश प्रतिमा पंडालों में पंफ़लेट वितरण के लिए स्थानीय समितियों का सहयोग लिया जा रहा है। नगर निगम का लक्ष्य है कि शहर के हर नागरिक तक यह संदेश पहुंचे और डेंगू को फैलने से रोका जा सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें