फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: अयोध्या में नौ मई को महाराणा प्रताप जयंती पर निकलेगी शौर्य यात्रा

महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर नौ मई को अयोध्या मे शौर्य यात्रा निकाली जाएगी। इसे लेकर सिविल लाइन स्थित एक होटल में पत्रकार वार्ता आयोजित की गई। अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याण परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया कि यात्रा करणी सेना और परिषद के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होगी। इसमें जिले व मंडल के जनप्रतिनिधियों समेत सर्व समाज के लोगों को आमंत्रित किया गया है। करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शनी सिंह ने कहा कि अयोध्या से निकलने वाली यह यात्रा शौर्य और स्वाभिमान का संदेश देगी। यात्रा दोपहर तीन बजे राजकीय इंटर कॉलेज मैदान से शुरू होकर रिकाबगंज और नियावां होते हुए गुप्तारघाट पहुंचेगी। वहां महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा। पत्रकार वार्ता में डॉक्टर राजेश कुमार सिंह, संतोष सिंह, रविन्दर सिंह और अमरदीप सिंह ‘रिंकू’ मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें