फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: अयोध्या में मानदेय बढ़ोतरी पर शिक्षामित्रों ने जताया आभार

रामनगरी में भी शिक्षामित्रों ने मानदेय बढ़ाए जाने की घोषणा पर खुशी जताते हुए मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से शिक्षामित्रों का मानदेय 18 हजार रुपये तथा अनुदेशकों का मानदेय 17 हजार रुपये किए जाने के ऐलान के बाद संगठन पदाधिकारियों और शिक्षामित्रों में उत्साह देखा गया। शिक्षामित्रों ने कहा कि सरकार के इस निर्णय से लंबे समय से चली आ रही आर्थिक समस्याओं में काफी राहत मिलेगी। उन्होंने मुख्यमंत्री का धन्यवाद करते हुए इसे शिक्षामित्रों के सम्मान और सुरक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। साथ ही आगे भी मानदेय में और बढ़ोतरी किए जाने की मांग उठाई गई। शिक्षामित्रों की कार्यक्षेत्र की आयु सीमा बढ़ाकर लगभग 62 वर्ष किए जाने पर भी सरकार को सकारात्मक निर्णय लेना चाहिए, जिससे शिक्षामित्रों का भविष्य अधिक सुरक्षित हो सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें