फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: अयोध्या में कल से श्रीराम की लीला के मंचन के साथ मां दुर्गा के जयकारों की सुनाई देगी गूंज

रामनगरी में भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम होने जा रहा है। 22 सितंबर से जहां एक ओर रामलीला का भव्य मंचन होगा, वहीं दूसरी ओर मां दुर्गा की पूजा का भी शुभारंभ होगा। पूरे जिले में भगवान राम के चरित्र के मंचन और मां दुर्गा के जयकारों की गूंज सुनाई देगी। इस बार अयोध्या में 180 स्थानों पर रामलीला का आयोजन होगा, जबकि 2154 पंडालों में मां दुर्गा की प्रतिमाएं विराजमान की जाएंगी। कोलकाता के प्रसिद्ध मूर्तिकार उत्तम पाल ने मां दुर्गा की प्रतिमाओं को अंतिम रूप दे दिया है, जिन्हें अब केवल पंडालों में स्थापित किया जाना बाकी है। केंद्रीय दुर्गा पूजा एवं रामलीला समिति के अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने बताया कि दो अक्तूबर को भव्य विसर्जन शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह शोभायात्रा आठ किलोमीटर की दूरी तय करते हुए गुप्तार घाट के निर्मली कुंड तक पहुंचेगी। हालांकि निरीक्षण में सामने आया कि निर्मली कुंड में सरयू का जलस्तर केवल एक फुट है। समिति ने जिला प्रशासन से ऐसे स्थान की मांग की है, जहां 15 से 20 फुट गहराई वाला पानी हो, ताकि प्रतिमाओं का विधिवत विसर्जन हो सके। इसके साथ ही दो अक्तूबर को मां दुर्गा की शोभायात्रा और भगवान राम के राज्याभिषेक के दिन हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा कराने की भी मांग की गई है, ताकि श्रद्धालुओं का उत्साह और भक्ति चरम पर पहुंच सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें