फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: अयोध्या में गर्मी की छुट्टी के बाद पहले ही दिन स्कूल नहीं पहुंचे बच्चे, बदहाल सड़कें और गंदगी बनी वजह

गर्मी की छुट्टियों के बाद प्राथमिक विद्यालयों में पहले दिन बच्चे नहीं पहुंचे। देवकाली कोरखाना और शाहजहांपुर के स्कूलों में खराब सड़कें और गंदगी फैली हुई है। इस कारण अभिभावक अपने बच्चों को स्कूल भेजने से कतरा रहे हैं। देवकाली क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय कोरखाना तक पहुंचने का रास्ता कीचड़ और टूटी सड़क से भरा है। बच्चे स्कूल आ रहे थे लेकिन रास्ते में भरा कीचड़ फसकर गिर रहे है। बच्चे इस रास्ते पर गिरकर चोटिल हो रहे हैं। जिसके चलते अभिभावक अपने बच्चों को स्कूल भेजने से कतरा रहे है। स्कूल शिक्षिकाओं ने संबंधित अधिकारियों से सड़क की शिकायत की थी। हालांकि, इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। प्रधानाध्यापिका उर्मिला देवी, अंजू गिरी, किरन यादव और गिरजा मिश्रा सहित अन्य कर्मचारी स्कूल में मौजूद थे। पुरा शिक्षा क्षेत्र शाहजहांपुर के प्राथमिक विद्यालय में भी यही स्थिति रही। यहां स्कूल परिसर में सफाई व्यवस्था का अभाव था। हैंडपंप, वाटर कूलर और शौचालयों के पास घास जमी हुई थी। शाहजहांपुर के स्कूल की प्रधानाध्यापिका पहले दिन अनुपस्थित थीं। हिजाब फातिमा और उपासना मिश्रा नामक शिक्षिकाएं उपस्थित थीं। बदहाल सड़कों से बच्चों को खतरा देवकाली क्षेत्र के कोरखाना प्राथमिक विद्यालय का रास्ता बेहद खराब है। यह रास्ता कीचड़ और टूटी सड़क से भरा हुआ है। अभिभावकों को डर है कि उनके बच्चे स्कूल जाते समय चोटिल हो सकते हैं। शिक्षिकाओं ने अधिकारियों से शिकायत की थी, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। स्कूलों में गंदगी और अव्यवस्था शाहजहांपुर के प्राथमिक विद्यालय में भी सफाई का बुरा हाल था। स्कूल परिसर में जगह-जगह घास जमी हुई थी। हैंडपंप, वाटर कूलर और शौचालयों के पास भी गंदगी थी। प्रधानाध्यापिका की अनुपस्थिति ने स्थिति को और गंभीर बना दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें