फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: अयोध्या में एसआईआर के लिए किन्नर समाज को डोर टू डोर कैंपेन से किया जागरूक

रामनगरी अयोध्या में मंगलवार को एसआईआर को लेकर किन्नर समाज को जागरूक करने के उद्देश्य से डोर टू डोर कैंपेन किया गया। किन्नर कल्याण बोर्ड की सदस्य मधु काजल विशेष रूप से अयोध्या पहुंचीं। यहां उन्होंने स्थानीय किन्नरों के साथ बैठक कर उन्हें एसआईआर फॉर्म भरने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी। मधु काजल ने कहा कि सरकार की ओर से किन्नर समाज को भी मतदान का पूरा अधिकार दिया गया है। लोकतंत्र की मजबूती के लिए उनका वोट भी उतना ही महत्वपूर्ण है, जितना किसी अन्य नागरिक का। उन्होंने किन्नरों से अपील की कि सभी लोग अपना एसआईआर फॉर्म समय से भरें, ताकि आगामी चुनाव में वे निर्बाध रूप से मतदान कर सकें। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि यदि किसी किन्नर को फॉर्म भरने में कोई परेशानी आती है या तकनीकी दिक्कत सामने आती है, तो वह तुरंत संबंधित बीएलओ से बात करेंगी और उनकी समस्या का समाधान कराया जाएगा। मधु काजल ने कहा कि समाज का हर वर्ग लोकतंत्र की धुरी है और किन्नर समाज को पीछे नहीं रहने दिया जाएगा। इस जागरूकता कार्यक्रम में कई किन्नर मौजूद रहे और उन्होंने मतदान प्रक्रिया में सक्रिय रूप से शामिल होने का संकल्प भी लिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें