फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: अयोध्या में अवधेश प्रसाद के पोस्टर पर जूते चलाने के विरोध में सपा का प्रदर्शन, कार्रवाई की मांग

संसद परिसर में कांग्रेस सांसद पप्पू यादव के भगवा वस्त्र पहनकर किए गए प्रदर्शन को लेकर शुरू हुए विवाद के बीच सांसद अवधेश प्रसाद के पोस्टर पर जूते-चप्पल चलाए जाने के विरोध में सोमवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। पूर्व जिलाध्यक्ष पारसनाथ यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। अजीत प्रसाद ने भाजपा पर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि दलित समाज का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इसका जवाब 2027 के विधानसभा चुनाव में मिलेगा। पूर्व राज्य मंत्री अमृत राजपाल ने भी दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें