फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: अयोध्या में 13 केंद्रों पर शुरू हुई नीट की परीक्षा

नीट-यूजी की परीक्षा रविवार को 13 निर्धारित केंद्रों पर शुरू हो गई। दोपहर 2 बजे से शुरू हुई परीक्षा में कुल 5208 अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं। परीक्षा को शांतिपूर्ण और नकलविहीन कराने के लिए प्रशासन ने कड़े इंतजाम किए हैं। सभी केंद्रों पर मजिस्ट्रेट, पुलिस बल और निगरानी टीमें तैनात हैं। प्रवेश द्वार पर सघन जांच के बाद ही अभ्यर्थियों को अंदर जाने दिया जा रहा है। पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी निगरानी के साथ-साथ वीडियोग्राफी भी कराई जा रही है। कार्यवाहक डीआईओएस ओंकारपाल ने बताया कि परीक्षा निर्धारित समय तक सुचारु रूप से संपन्न कराई जाएगी और किसी भी प्रकार की लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें