फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: अयोध्या के होम स्टे में युवक ने जहर खाकर दे दी जान, सुसाइड नोट में गेस्ट हाउस के मालिक पर लगाया आरोप

उधार का पैसा न मिलने पर भोला गुप्त नामक युवक ने अयोध्या कोतवाली क्षेत्र के दर्शननगर स्थित माधव होम स्टे में जहर खाकर आत्महत्या कर ली। जहर खाने से पहले भोला ने एक सुसाइड नोट भी लिखा। सुसाइड नोट में दर्शननगर के ही विनायक गेस्ट हाउस के मालिक शिव कुमार मौर्य को आरोपित करते हुए लिखा कि उसने शिव कुमार को चार लाख रुपये उधार दिया था। जब वह पैसा मांगता था तो उसको प्रताड़ित करते थे। गाली गलौज करते थे। इसके बाद जब वह परेशान हो गया तो वह माधव गेस्ट हाउस के कमरे में जहर खाकर आत्महत्या करने जा रहा है। मृतक भोला के भाई बड़े लाल गुप्त ने बताया कि रात में लगभग 1:30 बजे उनके पास फोन आया कि भैया मुझको बचा लीजिए, इतना कहकर फोन कट हो गया। जब वह गेस्ट हाउस पहुंचे, तब तक वहां पुलिस पहुंच चुकी थी और शव को निकाल कर मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक भोला के सुसाइड नोट के आधार पर अयोध्या पुलिस ने विनायक गेस्ट हाउस के मालिक शिव कुमार मौर्य समेत चार लोगों को कस्टडी में ले लिया है और उनसे पूछताछ कर रही है। दरअसल मृतक भोला गेस्ट हाउस में कस्टमर लाकर एजेंट के रूप में काम करता था। इसके बदले उसको पैसे मिलते थे। सुसाइड नोट की माने तो भोला ने शिव कुमार मौर्य को चार लाख रुपये उधार दिए थे। उधार दिए पैसे जब नहीं मिले तो उसने आत्महत्या कर ली। एसपी सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी ने बताया कि सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस कार्रवाई कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें