फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: अयोध्या गर्मी में 42 डिग्री तक बढ़ा तापमान, डॉक्टरों की चेतावनी

अयोध्या। जनपद में भीषण गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। तापमान लगभग 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने से हीट वेव का खतरा भी गहरा गया है। तेज धूप और गर्म हवाओं के चलते जनजीवन प्रभावित हो रहा है, वहीं अस्पतालों में भी गर्मी से जुड़ी बीमारियों के मरीज बढ़ने लगे हैं। जिला अस्पताल के डॉ आशीष पाठक ने कहा कि लोग बिना जरूरत घर से बाहर न निकलें। बाहर जाएं तो सूती कपड़े पहनें, सिर ढकें और ज्यादा पानी पिएं, ताकि डिहाइड्रेशन से बचाव हो सके।डॉक्टरों के अनुसार, इन दिनों फूड प्वाइजनिंग और पेट दर्द के मामलों में भी बढ़ोतरी हो रही है। बासी और बाहर का खाना खाने से बचने की सलाह दी गई है। जिला अस्पताल के स्किन स्पेशलिस्ट डॉ. आरबी वर्मा ने कहा कि तेज धूप से स्किन संबंधी समस्याएं बढ़ रही हैं। सनस्क्रीन लगाएं और साफ-सफाई का ध्यान रखें। डॉक्टरों ने सावधानी बरतने को ही सबसे बड़ा बचाव बताया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें