महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर रविवार दोपहर एक बजे इंडिगो की कुल 11 उड़ानों में से एक फ्लाइट को रद्द कर दिया गया। एयरपोर्ट अथॉरिटी के निदेशक धीरेंद्र सिंह ने बताया कि तकनीकी कारणों के चलते फ्लाइट को रद्द किया गया है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा सभी निर्धारित उड़ानों ने समय पर उड़ान भरी। एयरपोर्ट पर यात्रियों की सामान्य आवाजाही बनी रही। यात्रियों को रद्द हुई फ्लाइट के संबंध में एयरलाइन की ओर से सूचना देकर विकल्प उपलब्ध कराया जा रहा है।