अयोध्या एयरपोर्ट पर पहुंचे बृजेश पाठक ने मीडिया से बातचीत में कहा कि आज का दिन अत्यंत महत्वपूर्ण और शुभ है। उन्होंने बताया कि भारत की महामहिम राष्ट्रपति का अयोध्या आगमन पूरे प्रदेश के लिए गर्व का विषय है। आज से हिंदू नववर्ष और नवरात्रि का प्रथम दिन भी प्रारंभ हो रहा है, जिससे इस अवसर की महत्ता और बढ़ गई है। डिप्टी सीएम ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से राष्ट्रपति का हृदय से स्वागत और अभिनंदन किया जाता है।