फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के सचिव ने अयोध्या में बृहस्पति कुंड के सुंदरीकरण का लिया जायजा

धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए अयोध्या में एक और महत्वपूर्ण पहल होने जा रही है। आठ अक्तूबर को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बृहस्पति कुंड का उद्घाटन करेंगी। इस कुंड का सुंदरीकरण विशेष रूप से दक्षिण भारतीय श्रद्धालुओं को ध्यान में रखकर कराया गया है। यहां दक्षिण भारत के महापुरुषों की भव्य प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। बृहस्पतिवार को वित्त मंत्री के सचिव अयोध्या पहुंचे। उन्होंने कुंड का निरीक्षण किया। उनके साथ केंद्र सरकार के वित्त अधिकारी और अयोध्या के जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे भी मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने बताया कि बृहस्पति कुंड के जीर्णोद्धार और मूर्ति स्थापना के कार्यों की समीक्षा के लिए यहां आए हैं। उन्होंने कहा कि कार्य की गति और गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। कार्यदायी संस्था को अंतिम चरण के कार्यों में गुणवत्ता और फिनिशिंग पर ध्यान देने के दिशा निर्देश दिए गए हैं। बृहस्पति कुंड को धार्मिक, सांस्कृतिक और पर्यटन की दृष्टि से नया रूप दिया गया है। आयोजक सुनिश्चित कर रहे हैं कि आठ अक्तूबर का उद्घाटन समारोह भव्य और ऐतिहासिक बन सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें