फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : वर्चस्व की जंग : अयोध्या में थार से रौंद डाली दो भाइयों की जिंदगी, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

ishwar ashish Updated Sun, 09 Feb 2025 07:30 PM IST

अयोध्या जिले के कैंट थाना क्षेत्र के बनबीरपुर के पास दबंगों ने वर्चस्व की खातिर दो भाइयों को थार से कुचलकर मार डाला। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मुख्य आरोपी को दबोच लिया है। वहीं वारदात के बाद मृतक के परिजनों को धमकाने के आरोप में एक और व्यक्ति को और गिरफ्तार किया गया है। थाना कैंट के बनबीरपुर निवासी कप्तान सिंह का उनके गांव के ही अर्पित दुबे से शुक्रवार को कहासुनी हुई थी, जिसके बाद आपस में विवाद बढ़ा और दोनों ने एक दूसरे को देख लेने की धमकी दी थी। देर रात कप्तान सिंह अपने भाई शैलेंद्र सिंह और आलोक सिंह उर्फ प्रिंस के साथ खेत की रखवाली करने निकले थे वहां से लौटते समय हाईवे से बनबीरपुर जाने वाले मार्ग पर पीछे से आ रहे अर्पित दुबे ने उनके ऊपर थार गाड़ी चढ़ा दी। अर्पित के साथ थार गाड़ी पर पूराकलंदर थाना क्षेत्र के गोपालपुर निवासी सुनील जायसवाल भी मौजूद था। वारदात के बाद आरोपी कुछ दूरी पर थार गाड़ी छोड़कर भाग निकले। घटना में शैलेंद्र सिंह बाल बाल बच गए। ग्रामीणों ने पुलिस की मदद से गंभीर रूप से घायल कप्तान सिंह और प्रिंस को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां इलाज के दौरान कप्तान सिंह की मौत हो गई। वहीं गंभीर हालत मे प्रिंस सिंह को लखनऊ रेफर कर दिया गया। शनिवार को देर रात लखनऊ में इलाज के दौरान प्रिंस ने भी दम तोड़ दिया। एसपी सिटी मधुबन सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मुख्य आरोपी अर्पित दुबे को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें