फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धा के साथ हुआ छठ महापर्व का समापन, सरयू के घाटों पर व्रती महिलाओं ने उगते सूर्य को दिया अर्घ्य

रामनगरी अयोध्या में मंगलवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही छठ महापर्व का समापन श्रद्धा और आस्था के साथ हुआ। सुबह-सुबह सरयू के घाटों पर उगते सूर्य को अर्घ्य देने के लिए सैकड़ों महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में पहुंचीं। हाथों में सूप, फल और पूजन सामग्री लिए महिलाओं ने नदी के जल में खड़े होकर सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित किया और छठी मइया से परिवार की खुशहाली, सुख-समृद्धि और दीर्घायु की कामना की। चार दिनों तक चलने वाले इस महापर्व की शुरुआत नहाय-खाय से हुई थी। इसके बाद खरना, संध्या अर्घ्य और आज उषा अर्घ्य के साथ पर्व का समापन हुआ। घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही, वहीं “छठी मइया की जय” के जयकारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। भोर की पहली किरण के साथ जैसे ही महिलाओं ने अर्घ्य दिया, घाट पर भक्तिभाव का अद्भुत दृश्य दिखाई दिया। प्रशासन की ओर से सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतज़ाम किए गए थे। पुलिस, गोताखोर और राहत दल लगातार मुस्तैद नजर आए। अयोध्या का गुप्तार घाट आज आस्था और सनातन परंपरा का केंद्र बना रहा, जहां भक्तों ने सूर्यदेव और छठी मइया के प्रति अपनी गहरी भक्ति का भाव समर्पित किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें