फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में प्रतिष्ठा द्वादशी पर रामलला का हुआ अभिषेक

अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में प्रतिष्ठा द्वादशी के पावन अवसर पर रामलला का विशेष अभिषेक पूजन किया गया। प्रातः काल से ही मंदिर परिसर वेद मंत्रों की गूंज और शंखनाद से आध्यात्मिक ऊर्जा से भर उठा। यज्ञशाला में वैदिक आचार्यों के सान्निध्य में विविध कर्मकांड संपन्न हो रहे हैं। प्रतिष्ठा द्वादशी के अवसर पर रामलला के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। देश-विदेश से आए भक्त लंबी कतारों में लगकर प्रभु श्रीराम के दर्शन कर रहे हैं। जय श्रीराम के उद्घोष से मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा। अनुष्ठानों के तहत तत्त्वकलश, हवन, मंत्रोच्चार एवं विशेष पूजन किए जा रहे हैं। मंदिर प्रशासन द्वारा दर्शन व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा एवं स्वयंसेवकों की तैनाती की गई है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। श्रद्धालुओं का कहना है कि प्रतिष्ठा द्वादशी पर रामलला के दर्शन से असीम शांति और आध्यात्मिक आनंद की अनुभूति हो रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें