फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्व. अशोक सिंहल की स्मृति में दिव्यांगों के कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण के लिए लगेगा विशेष सेवा शिविर

भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 19 Sep 2025 04:05 PM IST

अयोध्या में राम मंदिर आंदोलन के पुरोधा रहे स्व. अशोक सिंहल के जन्मदिवस के अवसर पर हर साल की तरह इस बार भी निशुल्क विशेष सेवा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। विश्व हिन्दू परिषद और अशोक सिंहल फाउंडेशन की ओर से यह शिविर 27 सितंबर से एक अक्तूबर तक कारसेवकपुरम में आयोजित होगा। इस संबंध में विश्व हिन्दू परिषद के उपाध्यक्ष और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दिव्यांगजन के लिए कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण और विभिन्न सहायता उपकरण वितरण इस शिविर का मुख्य उद्देश्य है। शिविर में ह्वीलचेयर, ट्राईसाइकिल, चश्मे और अन्य उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके अलावा कान की मशीन की आवश्यकता वाले लोगों की श्रवण शक्ति की जांच भी मौके पर होगी और इसके लिए किसी प्रमाणपत्र की आवश्यकता नहीं होगी। रक्त जांच में थायराइड की जांच भी शामिल रहेगी। पंजीकृत दिव्यांगों को उनकी आवश्यकता के अनुसार शिविर में बुलाया जाएगा और उनके लिए दोपहर भोजन की व्यवस्था भी की गई है। अब तक 500 व्यक्तियों का पंजीकरण हो चुका है। इस कार्यक्रम में एमटूके नामक संस्थान और तकनीकी विशेषज्ञों की टीम सहयोग करेगी। पंजीकरण की अंतिम तिथि 22 सितंबर तय की गई है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें