फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में नाला निर्माण के लिए खोदी सड़क, तीन दिन से पड़ा है मलबा, आवागमन मुश्किल

अयोध्या में शांतिपुरम कॉलोनी में नाला निर्माण के लिए खोदी गई सड़क पर तीन दिन से मलबा पड़ा है। इससे लोगों का पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया है। अनूप कुमार यादव, शैफाली साहू, कंचन मौर्या ने बताया की दो दिन पहले ही एक युवक नाली में गिर गया था जिसके चलते उसको बहुत चोटें आई थीं। स्थानीय लोग घरों से बाहर भी नहीं निकल पा रहे है । लोग किसी तरह बाइक निकाल पा रहे हैं। घरों के सामने खोदा गया नाला बिना किसी सुरक्षा घेरे के वैसे छोड़ दिया गया है। इसके ऊपर रखे पटरे के सहारे लोग आवागमन कर रहे हैं। इस दौरान कई लोग गिर चुके हैं, जबकि कई गिरने से बाल-बाल बचे हैं। सड़क पर मलबा और नाला खुला होने से स्थानीय दुकानदारों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रास्ता खराब होने के कारण दुकानों पर ग्राहक नहीं पहुंच रहे हैं। इससे उनके कारोबार पर असर पड़ रहा है। स्थानीय लोगों को घरों से निकलने और वापस लौटने में भी दिक्कत हो रही है। कॉलोनी के लोगों के मुताबिक, करीब दो महीने पहले भी सड़क के बीचोंबीच सीवर डालने के लिए खुदाई की गई थी। इसके बाद सड़क पर कई महीनों तक कीचड़ की स्थिति बनी रही। उस समय रास्ते से बाइक निकालना भी मुश्किल हो गया था। अब नाला निर्माण के लिए दोबारा सड़क खोदकर मलबा छोड़ दिए जाने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। लोगों को आवागमन में राहत मिलने के बजाय बार-बार खुदाई के कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें