फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : रामलला के सामने राग सेवा का अवसर बड़ा सौभाग्य: अनुराधा पौडवाल

प्रख्यात गायिका अनुराधा पौडवाल और उनकी पुत्री कविता पौडवाल अयोध्या पहुंचीं। यहां भगवान रामलला के प्रतिष्ठा द्वादशी समारोह में भगवान के सामने भजन की प्रस्तुति करेंगी। राग सेवा में भाग लेंगी और अंगद टीला पर आयोजित कार्यक्रम में भी भजन सुनाएंगी। अनुराधा पौडवाल और उनकी पुत्री कविता पौडवाल ने अयोध्या में भगवान के सामने अपने कार्यक्रम की प्रस्तुति को लेकर खुद को सौभाग्यशाली बताया। अनुराधा पौडवाल ने कहा कि एक वर्ष पहले भी रामलला की कृपा मिली थी। पूरी देश और दुनिया से रामभक्त अयोध्या पहुंचे हैं। सबको मैं प्रतिष्ठा द्वादशी के लिए शुभकामनाएं देती हूं। रामलला के सामने आज हम गीत प्रस्तुत करेंगे, भजन गाएंगे। प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर पिछले वर्ष भगवान के सामने हमने प्रस्तुति की थी आज फिर मौका मिला है। अयोध्या के बदलते स्वरूप को लेकर कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बहुत उम्मीद है। आज यहां हर जगह जो सुविधा है योगी जी उसके लिए अग्रसर हैं। बहुत अच्छा काम मुख्यमंत्री के तौर पर योगी आदित्यनाथ ने किया है। कविता पौडवाल ने कहा कि मंदिर की स्थापना एक वर्ष पहले हुई थी। रामलला की कृपा मिली थी आज फिर एक बार रामलला की कृपा से भगवान के सामने प्रस्तुति दूंगी। आदि शंकराचार्य के  रचित श्रीराम की स्तुति श्रीराम भुजंग स्रोत से आज राग सेवा का शुभारंभ होगा। भगवान के सामने केवल भक्ति होती है जो शब्द निकलता है उसकी कृपा भगवान से ही प्राप्त होती है। रामलला के प्राण प्रतिष्ठा का एक वर्ष पूर्ण होना बहुत खुशी और आनंद की बात है। हर भारतीय के लिए सम्मान की बात है आज का दिन देश और दुनिया के रामभक्तों के लिए बहुत मायने रखता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें