फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम मंदिर में ध्वजारोहण से पहले रामलला के प्रिय सखा निषाद राज की प्रतिमा का हुआ अनावरण

रामनगरी अयोध्या के प्रमुख चौराहे टेढ़ी बाजार को नया नाम पहले ही मिल गया था। बृहस्पतिवार को यहां निषाद राज की भव्य प्रतिमा का अनावरण किया गया। इस चौराहे का नाम बदलकर निषाद राज चौराहा कर दिया गया है। अयोध्या रामलला की नगरी है और अब रामनगरी को नई पहचान देता एक और ऐतिहासिक कदम टेढ़ी बाजार चौराहे पर निषाद राज की भव्य प्रतिमा का अनावरण किया गया। अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्त और महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से निषाद राज की प्रतिमा का अनावरण किया। इस मौके पर स्थानीय लोग भी मौजूद रहे। अब ये प्रमुख चौराहा टेढ़ी बाजार नहीं बल्कि निषाद राज चौराहा कहलाएगा। रामलला के प्रिय सखा निषाद राज को राम मंदिर में होने वाले ध्वजारोहण से पहले यह सम्मान दिया गया है। राम मंदिर की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग पर स्थित इस चौराहे का नाम बदलना प्रशासन के अनुसार एक भावनात्मक और सांस्कृतिक निर्णय है। अयोध्या में रामलला के मंदिर से जुड़े हर स्थल को नई पहचान देने की कवायद जारी है। अब निषाद राज चौराहा उसी शृंखला का एक अहम हिस्सा बन गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें