अयोध्या में राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के दौरान अब राम शंकर यादव टिन्नू को लेकर भी रोज नए खुलासे हो रहे हैं। पता चला है कि टिन्नू के बेटे रवि यादव ने एक जमीन कुछ समय पहले शहर के सहादतगंज क्षेत्र में खरीदी थी। लगभग 1600 वर्ग फीट इस जमीन की कीमत लगभग 40 लाख रुपए बताई गई थी। जांच एजेंसी इस जमीन को खरीदने में लगाए गए रुपए के स्रोत खंगाल रही हैं । इस बीच पता चला है कि उसने राम मंदिर में तमाम वित्तीय अनियमितता करके बड़े पैमाने पर धनराशि जुटाई और इसी हुए धनराशि को प्रॉपर्टी में निवेश किया है। इसकी भी पड़ताल की जा रही है। तमाम साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। कस्टडी रिमांड के दौरान भी कई दस्तावेजी साक्ष्य सामने आ सकते हैं।